Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- तहसील परिसर से राजस्व दस्तावेज चोरी, मचा हड़कंप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Nainital news राजस्व अभिलेखों पर चोरों की नज़र कई सवाल खड़े करती है। नैनीताल के तहसील परिसर में चोरों ने रिकॉर्ड रूम में घुसकर फाइल चुरा ली। जिसमें जमीनों के दाखिल खारिज एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज थी। तहसील परिसर में चोरी होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तहसील के चौकीदार महेश चंद्र ने बताया है कि बुधवार रात उसे तहसील परिसर में किसी के होने का आभास हुआ।

जब उसने रिकॉर्ड रूम के पास जाकर खिड़की से झांक कर देखा तो उसे कमरे के अंदर कोई दिखा। इसके बाद उसने तहसील के अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। जब तक कर्मचारी वहां पहुंचे चोर वहां से भाग चुका था। वहीं रिकॉर्ड रूम की आलमारी खुली हुई थी और पीछे का दरवाजा भी टूटा हुआ था।
जांच की गई तो पाया कि तहसील का आर-6 रजिस्टर नदारद है। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि चोरी हुए रजिस्टर में महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इसके खिलाफ तल्लीताल थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]