Connect with us

इलेक्शन 2022

सेवानिवृत्त शिक्षकों ने इन्दिरा को किया याद, सुमित ने जनसंवाद कर कही यह बातें।

हल्द्वानी के होटल सौरभ के कॉन्फ्रेन्स हॉल में कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के संग जनसंवाद कार्यक्रम कर सम्मानित गुरूजनों से मिशन 2022 की सफलता हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। सुमित हृदयेश ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से गुरूजनों से मार्गदर्शन लेते हुये देश-प्रदेश में व्याप्त वर्तमान परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

आयरन लेडी स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पण के उपरान्त जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। शिक्षकों ने शिक्षक नेता एवं अभिभाविका स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश को शिक्षक हित और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यों को याद करते हुये सुमित हृदयेश को आशीर्वाद दिया। सुमित हृदयेश ने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे समस्त गुरूजनों को आश्वस्त किया कि स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश के पदचिन्हों पर चलते हुये हमेशा शिक्षक वर्ग की सेवा करते रहेंगे।

सेवानिवृत्त शिक्षक जनसंवाद कार्यक्रम में नन्दा बल्लभ पाठक, एम0डी0 जोशी, भुवन चन्द्र आर्या, चन्द्र प्रकाश जोशी, गोबिन्द बल्लभ सुराड़ी, मोहन चन्द्र जोशी, आर0पी0 जोशी, हरीश जोशी, सी0पी0 जोशी सहित दर्जनों सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शिरकत की और स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि प्रेषित की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]