Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- हेली सेवा के माध्यम से जुड़े कुमाऊं के दूरस्थ क्षेत्र, सीएम धामी का आभार : भुवन भट्ट

भाजपा के नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने हल्द्वानी से शुरू हुई हेली सेवा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के दूरस्थ क्षेत्रों को हल्द्वानी से जोड़ने और लोगों को आवागमन के लिए सुविधा प्रदान करने में सक्षम होगी। वही भुवन भट्ट ने बताया कि आपात समय में राहत और बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी माध्यम भी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के दर्शन होने के साथ ही लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा होगी। साथ ही भट्ट ने कहा कि इससे जहां एक ओर कुमाऊं में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया हल्द्वानी से मुनस्यारी, हल्द्वानी से पिथौरागढ़, हल्द्वानी से चंपावत तीन हेली सेवाएं रोजाना शुरू की गई हैं। जिसका किराया भी सामान्य रखा गया है ताकि सामान्य लोग हेलीकॉप्टर में सफर कर पाएं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]