Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर : जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में लोगों की समस्याओं को किया गया समाधान…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान न्याय पंचायत स्तर तक शिविरआयोजित कर चलाया जा रहा है

इन शिविरों में जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है

पैंतालीस दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शामिल हैं 23 विभाग

इसी क्रम में नैनीताल जिले में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल विवेक राय एवं विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट की उपस्थिति में राजकीय इंटर कॉलेज मालधनचौड़,रामनगर में सुनी क्षेत्रीय जनता की समस्याएं। शिविर में अधिकांश शिकायतों का मौके पर भी किया समाधान।

जिले के दूरस्थ मालधन चौड़ क्षेत्र में लगाए गए शिविर को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा, शिविर से सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित, लोगों द्वारा सरकार का आभार व्यक्त किया

शिविर में कुल 79 आवेदन जो विभिन्न समस्याओं से संबंधित थी पंजीकृत की गई, जिन समस्याओं को क्रमवार सुना गया, जिनमें से लगभग 70 समस्याओं का मौके पर ही समाधान विभागों के माध्यम से कराया गया। जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव नहीं था उन समस्याओं के समाधान हेतु एक समय सीमा निर्धारित करते हुए विभागीय अधिकारियों को उनका समाधान करते हुए संबंधितों को भी लिखित रूप से अवगत कराने के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

शिविर में मुख्य रूप से मालधनचौड़ क्षेत्र के 7 गांवों से आए ग्रामीणों द्वारा सामुहिक रूप से क्षेत्र में जल भराव की समस्या से अवगत कराया गया। इस संबंध में सिंचाई विभाग से आए अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया की मालधन चौड़ क्षेत्र हेतु 31 करोड़ 58 लाख रुपए की कार्य योजना स्वीकृति हुई है। तीन चरणों में जल निकासी का कार्य कराया जाना है। प्रथम चरण के अंतर्गत 9 करोड रुपए से कार्य किया जाना है इस संबंध में कार्यवाही गतिमान है।

शिविर में गांधीनगर से आए जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ी कटान कराने, पेयजल लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराए जाने, भूमि व आवास से संबंधित समस्या रखी गई। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही सड़क किनारे झाड़ी कटान कराने, पेयजल विभाग को पेयजल लाईन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त सड़क को लोनिवि के साथ समन्वय कर 1 सप्ताह में ठीक कराने के निर्देश दिए।

क्षेत्र के विभिन्न जन प्रतिनिधियों द्वारा जंगली जानवरों विशेष रूप से बंदरों से हो रहे नुकसान की समस्या रखी गई जिस पर अपर जिलाधिकारी ने वन विभाग से आए अधिकारी को एक अभियान के तहत पिंजरा लगाकर बंदर पकड़ने के निर्देश दिए।

शिविर में गांधीनगर से देवीपुरा तक सड़क निर्माण की मांग के संबंध में लोनिवि को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
शिविर में आधार सीडिंग न होने एवं केवाईसी न होने के कारण समाज कल्याण की विभिन्न पेंशन एवं किसान पेंशन का लाभ न मिलने की समस्या को विभिन्न लोगों द्वारा रखा गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर प्रत्येक ऐसे लाभार्थियों के घर जाकर उनके आवश्यक प्रपत्र लेते हुए समस्या का एक सप्ताह के भीतर समाधान करने के निर्देश समाज कल्याण व कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।

शिविर में विभिन्न गांवों में पैदल मार्ग एवं दीवार निर्माण की मांग पर खण्ड विकास अधिकारी को मनरेगा से योजना तैयार करते हुए कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शिविर में क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत एवं क्षेत्र से संबंधित समस्याएं रखी गई, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपनी विभागीय स्टॉल लगाएं गए। विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ स्थानीय जनता को मौके पर ही दिया गया। साथ ही इन विभागों द्वारा उपस्थित जनता को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

विभागों के द्वारा स्टाल के माध्यम से उपस्थित जनता को लाभ दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 104 लोगों का स्वास्थ्य उपचार कर निशुल्क दवा दी गई साथ ही निशुल्क शुगर एवं बीपी की भी जांच की गई। इसी प्रकार आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 41 व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 66 लोगों का उपचार कर निशुल्क दवा दी गई।

आधार कैम्प में 30 व्यक्तियों का आधार अपडेट किया गया एवं 5 लोगों का नया आधार बनाया गया।

राजस्व विभाग द्वारा आय, स्थाई,जाति,चरित्र के कुल 90 प्रमाण पत्र बनाए गए।

इसी प्रकार बाल विकास विभाग द्वारा 20 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 बृद्धावस्था, 5 दिव्यांग, 3 विधवा पेंशन से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। पंचायत विभाग द्वारा 5 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। खाद्य विभाग द्वारा 3 राशन कार्ड संशोधित किए गए। सेवायोजन विभाग द्वारा 4 पंजीकरण से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। 8 आयुष्मान कार्ड तथा 5 आभाआईडी कार्ड के संबंध में भी कार्रवाई की गई।

शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा स्टॉल के माध्यम से 63 पशुपालकों को पशुओं हेतु निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। दुग्ध विभाग द्वारा 16 लाभार्थियों को विभागीय योजना का लाभ दिया गया। सहकारिता विभाग द्वारा 11 लोगों को विभागीय योजना से लाभान्वित कराया गया। इसी प्रकार एनआरएलएम की महिला समूह द्वारा स्थानीय उत्पादों की भी बिक्री की गई।

शिविर में विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट,क्षेत्र प्रमुख मंजू नेगी, सदस्य जिला पंचायत अनीता आर्या, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बशन्ती आर्या,ग्राम प्रधान विमला देवी, दीप्ति आर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद आर्य, राकेश नैनवाल, किशोरी लाल, उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार, खंड विकास अधिकारी गिरीश पांडे,तहसीलदार मनीषा मारकाना, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]