Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी: कोतवाली परिसर में चोरी, हनुमान मंदिर से मूर्तियाँ और पूजन सामग्री ले उड़ा चोर, पुलिस पर उठे सवाल

हल्द्वानी: शहर में चोरी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर को भी नहीं छोड़ा। मंगलवार देर रात एक शातिर चोर ने कोतवाली परिसर के अंदर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में सेंध लगाई और मंदिर की मूर्तियाँ व अन्य पूजन सामग्री लेकर फरार हो गया।

सुबह करीब 6:00 बजे मंदिर पहुंचने वाले भक्तों ने चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी को दी। पुजारी के अनुसार, घटना रात 2:00 से 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन इस बार मूर्तियाँ भी चुरा ली गईं।

मामला कोतवाली परिसर के भीतर का होने के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद मंदिर में चोरी होना पुलिस की सतर्कता पर सवालिया निशान लगाता है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने कहा कि “जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और 100 प्रतिशत रिकवरी की जाएगी।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]