Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: मां नंदा-सुनंदा डोला यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था पर पुलिस का फोकस, चाक-चौबंद रही सुरक्षा

नैनीताल: 124वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का समापन मां नंदा-सुनंदा की भावुक विदाई के साथ हुआ। मां नंदा-सुनंदा का डोला मां नयना देवी मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकला तो पूरा शहर मां के जयकारों से गूंज उठा। हल्की बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु डोले के साथ चलते रहे और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मां का स्वागत किया। डोला यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए चाक-चौबंद इंतजाम किए। प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान लगातार फील्ड में मौजूद रहे और आवश्यकता के अनुसार यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल समेत पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी करते रहे। साथ ही कई भक्तों के खोए सामान को भी पुलिस द्वारा खोजा गया। क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल सहित थाना और चौकी प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। डोला यात्रा के दौरान ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजे और छोलिया नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण चलता रहा। पिथौरागढ़ से पहुंची सांस्कृतिक टीम के लखिया भूत प्रदर्शन ने भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया।
नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से डोला परिक्रमा के दौरान धैर्य और अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। मां नंदा-सुनंदा की विदाई के साथ ही 124वें नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]