Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ – कमिश्नर दीपक रावत ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का लिया जायजा, कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश


पिथौरागढ़ – दिनांक 09 अक्टूबर 2023- राज्य उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रखने वाले देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर से प्रस्तावित राज्य उत्तराखण्ड के जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण को देखते हुए आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत द्वारा पिथौरागढ़ पहुंचकर जनसभा स्थल नगर पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया गया! कुमाऊं आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गये! उन्होंने जनसभा स्थल पर मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट्स, टेण्ड, पेयजल, होर्डिग्स स्थापना आदि कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि कार्य तेजी से करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें!
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक सक्सेना आदि उपस्थित थे!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]