उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- युवक पर कुछ लोगों ने कांच की बोतल और चाकू से बोला हमला, घायल का भाई पहुंचा थाने…
Haldwani news एक युवक ने कुछ युवकों पर उसके भाई के साथ मारपीट करने और चाकू से हमला बोलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में अमन पाल पुत्र दयाराम पाल निवासी गोरापड़ाव ने कहा है कि शिवम बिष्ट नामक युवक उसके फुफेरे भाई हरीश पाल पुत्र जगदीश पाल से रंजिश रखता है।
इसके चलते शिवम और उसके दोस्त उसे व उसके भाईयों को डराते-धमकाते रहते हैं। इस बीच बीते दिवस उसका भाई हरीश अपने दोस्त देव शर्मा के साथ जा रहा था कि तभी क्रियाशाला के पास शिवम बिष्ट पुत्र महेन्द्र सिंह बिष्ट, पीयूष जोशी, नीरज गौड़, शैलेंद्र व सन्तोष बिष्ट ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि उन पर कांच की बोतल और चाकू से हमला बोला गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)