Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- पहाड़ से मुरादाबाद होनी थी चरस की तस्करी, पुलिस और ANTF टीम ने किया तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी पंकज भट्ट के आदेशानुसार जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/सेवन के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के दिशा निर्देशन, नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी भवाली के कुशल पर्यवेक्षण एवं उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के दिशा-निर्देशन में चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में चौकी पुलिस कर्मियों के साथ खैरना क्षेत्र अंतर्गत रानीखेत पुल के पास प्रतिदिन की भांति चेकिंग की जा रही थी।

जिस दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि रानीखेत की ओर से एक बाइक सवार चरस की खेप लेकर मुरादाबाद को जा रहा है, जिस पर पुलिस द्वारा वाहनो की चेकिंग और अधिक सघनता के साथ की गई जिस दौरान रानीखेत की ओर से आ रही एक बिना नंबर प्लेट हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रुकवाकर चेक किया गया।

वाहन चालक सोमपाल, निवासी ग्राम खबड़िया भूड़ा थाना मुंडा पांडे मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 600 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसे उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया, जिस संबंध में उक्त चरस तस्कर के विरुद्ध कोतवाली भवाली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस पूछताछ पर पता चला की चरस की खेप रानीखेत से लेकर मुरादाबाद को जा रहा था। चरस तस्कर द्वारा रानीखेत में जिस व्यक्ति से चरस खरीदकर ला रहा था उसके विरुद्ध भी पुलिस की तफ्तीस जारी रहेगी। चरस की बड़ी मात्रा बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा आधिकारिक 2500 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]