उत्तराखण्ड
नैनीताल- फ़िल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी रत्ना के साथ पहुंचे सरोवर नगरी…
Nainital news हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं में से एक नसीरुद्दीन शाह छुट्टी मनाने के लिए नैनीताल पहुंचे हैं, जहां पर वह अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ पहुंचे हैं, उन्होंने अपने पुराने स्कूल सेंट जोसेफ में भी जाकर पुराने दिनों की यादें ताजा की, नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि उनका नैनीताल से खासा लगाव रहा है।
उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 43 साल बाद वह खुली हवा में सांस ले रहे हैं। नसरुद्दीन शाह ने अपनी आत्मकथा ‘एंड द वनडे’ में यह जिक्र किया है कि उनका लगाव नैनीताल से काफी अच्छा खासा रहा है। उनकी पढ़ाई शुरुआती दौर में सेंट जोसेफ से हुई, आज वह अपने पुराने स्कूल पहुंचकर अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए दिखे, कुछ दिन वह नैनीताल में गुजारेंगे, फिलहाल यह उनका निजी दौरा बताया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)