Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मानसून से पहले नगर आयुक्त ऋचा ने झाड़ू उठाकर शुरू किया विशेष सफाई अभियान

हल्द्वानी: आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी नगर निगम ने आज से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्वयं झाड़ू उठाकर कालुसिद्ध मंदिर से लेकर मुखानी चौराहा और सिंधी चौराहा तक सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे। ऋचा सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। पूरे शहर की नालियों की सफाई की जाएगी और उनके आसपास की झाड़ियां भी हटाई जाएंगी, ताकि पानी की निकासी में कोई बाधा न आए। नगर निगम का यह अभियान पूरे शहर में लगातार जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]