Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश के बाद 3 वोल्वो बसें सीज, 73 वाहनों के किए गए चालान…

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर पुलिस का एक्शन

हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चला सघन अभियान 03 वोल्वो बसें सीज

73 वाहनों के चालान और सड़कों से हटवाए गए अवैध अतिक्रमण (रेहड़ी-ठेले)

प्रेस नोट

डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा बीते दिवस मासिक अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रभारियों, सीपीयू एवं यातायात प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के अनुक्रम में, आज डॉ. जगदीश चंद्र एसपी यातायात जनपद नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा श्री भूपेश पांडेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी एवं श्री जगदीश राम प्रभारी सीपीयू के नेत्तृत्व में यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

कार्रवाई का विवरण निम्नवत हैं:

03 वोल्वो बसें सीज: नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही 03 वोल्वो बसों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान सीज किया गया।

73 चालान: ओवरलोडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात बाधित करने वाले कुल 73 वाहनों का चालान कर कानूनी कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण पर कार्रवाई: शहर में पैदल यात्रियों और वाहनों के सुचारू आवागमन को बाधित करने वाले रोडवेज बस स्टेशन से लेकर मंगल पड़ाव तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-ठेलियों को हटवाया गया।

पुलिस की अपील:
नैनीताल पुलिस आम जनता और वाहन चालकों से अपील करती है कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें और अवैध अतिक्रमण न करें। जनपद की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस का सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]