Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : राजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन हुआ तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुमित ह्रदेश ने अभियान में सहभागिता करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण और सामाजिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है ।
काग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने कहा नशे के तस्करों के हौसले बुलन्द हैं नशे की वजह से युवाओं को भविष्य बर्बाद हो रहा है पूर्व में कई बार प्रदर्शन किया गया लेकिन ठोस कार्यवाही न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जल्द उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में राजपुरा पुलिस समेत स्थानीय जनप्राधनियों ने हिस्सा लिया जिसमें

अभियान में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि राजपुरा क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाएगा।एडवोकेट गोविंद बिष्ट, मलय बिष्ट जिला महामंत्री कांग्रेस, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू, पार्षद धर्मवीर, त्रिलोक बनौली, सुमित कुमार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, विजेन्द्र चौहान, राजो टंडन, शशी आर्य, भविष्य रावत, अमित रावत, सूरज प्रकाश,राजेंद्र सिंह बिष्ट,गुरवचन नागपाल, नवीन चौहान आदि समेत सैकड़ों लोग थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]