Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी: प्रदेश में प्रस्तावित वर्चुअल और पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं, अरायज नवीसों, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ताओं ने वर्चुअल रजिस्ट्री को प्रदेश के हजारों लोगों की आजीविका के लिए खतरा बताया। उनका कहना है कि विधिक दस्तावेजों का पंजीकरण केवल विधि विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित होना चाहिए, ताकि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार तकनीकी दृष्टि से इस प्रणाली को लागू करना चाहती है तो वर्चुअल रजिस्ट्री के साथ-साथ अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेताओं के माध्यम से भी पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रखी जाए।

अधिवक्ताओं ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर तहसील परिसर हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल की समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण – हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, जिला बार एसोसिएशन अल्मोडा के सचिव दीप चंद्र जोशी, जिला बार एसोसिएशन उधम सिंह नगर के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी, काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे, बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश राजेश पांडे, जसपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुन्दर पाल सिंह, नैनीताल बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल, पूर्व सचिव दीपक रूपाली, मंजू कोटलिया, हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पंत, उपाध्यक्ष सुनील पुंडीर, सचिव मोहन सिंह बिष्ट, आदित्य शर्मा, योगेंद्र पाठक,पूर्व सचिव विनीत परिहार, राजन मेहरा पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडे,अर्जुन रौतेला के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल से सैकड़ो अधिवक्तओं ने प्रतिभाग किया। आमसभा में तहसील यूनियन कालाढूंगी से प्रदीप बुधलाकोटी, कृष्णजी चन्द्र जोशी, तहसील यूनियन लालकुआं से पूनम अधिकारी, तहसील यूनियन धारी से पंकज कुमार, प्रीतम सिंह बिष्ट, तहसील संघ हल्द्वानी से बलवंत नेगी सुनील पंत योगेश पांडे त्रिलोचन बालम सिंह बसेड़ा राम सिंह कुंवर ने भी प्रतिभाग किया। आम सभा का संचालन संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट पूर्व अध्यक्ष हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने किया। तहसील परिसर,हल्द्वानी से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल, सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा, सदस्य हरि सिंह नेगी, प्रभात चौधरी व नन्दन सिंह कन्याल के नेत्रत्व में सैकड़ों लोगों के सैलाब ने श्रीमान आयुक्त कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी स्थित शिविर कार्यालय को कूच किया तथा श्रीमान आयुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया, जिस पर श्रीमान आयुक्त ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अवगत किया जाएगा तथा शीघ्र मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हेतु भी प्रयास किए जाएंगे। श्रीमान आयुक्त महोदय के आश्वासन पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने समस्त अधिवक्ताओं दस्तवेज लेखकों स्टांप विक्रेताओं आदि से कार्य बहिष्कार 10 दिन के लिए स्थगित करने का आग्रह किया जिस पर वर्तमान कार्य बहिष्कर को 10 दिन के लिए स्थगित किया जाता है। ज्ञापन इस प्रैस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]