Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गोदाम के अंदर संदिग्ध हालात में मिला मनोज का शव, इलाके में मचा हड़कंप

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित हरिपुर मोतिया इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गोदाम के अंदर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल राजेश यादव और ट्रांसपोर्ट नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की पहचान मनोज आर्या के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बागेश्वर का निवासी था और करीब 32 वर्ष का था। बताया जा रहा है कि वह गोदाम में काम करता था और छत से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हुई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग मामले की पूरी जांच की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]