उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में बड़ी सेंधमारी, कांग्रेस में कई लोग हुए शामिल, अनुसूचित वोट बैंक पर मजबूत पकड़
हल्द्वानी के दमुआढुंगा क्षेत्र के कई लोग नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अनुसूचित जाति और दलित समाज के प्रतिनिधियों को अपने साथ जोड़कर कांग्रेस ने यह संकेत दिया है कि वह स्थानीय निकाय चुनावों में इस वर्ग का समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय है।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में कई प्रमुख नेताओं, जैसे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हेमा देवी और उनके समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस कदम को कांग्रेस के लिए एक रणनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।यशपाल आर्य ने इस अवसर पर कांग्रेस के अनुसूचित जाति और दलित समाज के प्रति योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा इन समुदायों के हितों को प्राथमिकता दी है। वहीं, हेमा देवी ने इसे अपनी “घर वापसी” बताते हुए पार्टी के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।यह जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने और स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को चुनौती देने का प्रयास माना जा रहा है। कांग्रेस ज्वॉइन करने वालों में हेमा आर्या, मीना देवी,पुष्पा देवी,कमलेश देवी,सरिता देवी,पुष्पा देवी,माया देवी, जीवंती देवी,पार्वती देवी,कमला देवी,मीनाक्षी देवी,विमला देवी,पूजा देवी,हीरा देवी,नैना देवी,दीक्षा आर्या,रेखा देवी,तारा देवी,निकिता आर्य,रिया आर्या,दीपक चंद्र,नीमा देवी,जानकी देवी,ममता देवी,बिना देवी आदि