Connect with us

उत्तराखण्ड

सीसीटीवी में लाइव चोरी की घटना हुई कैद, आप भी देखें…

बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी में चोर कैद हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर को पकड़ने के लिए जुट गई है। काशीपुर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बाइक चोरी की एक और घटना काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र से सामने आई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से कार्रवाई करते हुए बाइक बरामदगी की मांग की है।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक चोरी की घटना की जांच में जुट गई है। दरअसल काशीपुर के मोहल्ला कविनगर सिद्दकी मार्केट के रहने वाले नासिर अली बीती रात्रि 10 बजे के आसपास कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजुड़ी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह वापस जाने के लिए बाहर आये तो तब तक उनकी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गयी थी।

बाइक चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में बाइक से दो व्यक्ति आते दिख रहे हैं, जिनमें से एक व्यक्ति बाइक का पाला पड़ता है तथा उसे पैदल-पैदल ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]