Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पटवारी परीक्षा पेपर लीक होने की संभावना, उत्तराखंड युवा एकता मंच ने उठाए सवाल…

haldwani news हल्द्वानी में उत्तराखंड युवा एकता मंच के पदाधिकारियों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कल लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा को स्थगित करने के साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की।

उत्तराखंड एकता युवा मंच के पीयूष जोशी ने कहा की कल पटवारी भर्ती परीक्षा है, लेकिन उन सभी के एडमिट कार्ड में पूर्व के परीक्षा नियंत्रक एसएल सेमवाल का नाम लिखा हुआ है। जिनको कुछ दिन पहले लोक सेवा आयोग ने सस्पेंड कर दिया है, लेकिन कल होने वाले पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में उनके हस्ताक्षर बने हुए हैं,

ऐसे में इस भर्ती परीक्षा के पेपर के लीक होने की भी संभावना हो सकती है, ऐसे में उत्तराखंड युवा एकता मंच पूरी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर निष्पक्षता के साथ जांच कराने की मांग करता है, यदि भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं की गई तो युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से राज्य सरकार की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]