Connect with us

उत्तराखण्ड

सीडीएस टॉपर से मिले कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, सफलता पर दी बधाई…

सीडीएस की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हल्द्वानी के लमाचौड़ निवासी हिमांशु पांडे को लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सीडीएस की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र हिमांशु पांडे के आवास पहुंचे जहां उन्होंने हिमांशु पांडे को उनकी इस सफलता के लिए बधाइयां और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि इस तरह के प्रतिभावान छात्रों का हौसला अफजाई करना बेहद जरूरी है हिमांशु पांडे ने सीडीएस की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करके हल्द्वानी ही नहीं पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है , क्योंकि उत्तराखंड के अंदर आर्म्ड फोर्स में जाने का एक क्रेज है और इसी क्रेज को हिमांशु पांडे ने बरकरार रखते हुए सीडीएस की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है वही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मिलकर हिमांशु पांडे काफी खुश नजर आ रहे थे और उन्होंने कहा कि आज कुमाऊँ कमिश्नर से मिले और उनको बधाई दी साथ ही उनको भविष्य में भी बेहतर करने के लिए लिये प्रेरित किया की वह और कड़ी मेहनत करेंगे वहीं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है साथ ही उन्होंने कहा कि जो बच्चे सीडीएस या अन्य फोर्स की तैयारी कर रहे हैं और सिर्फ अपने लक्ष्य की ओर ध्यान रखें सफलता उनको किसी न किसी रूप में जरूर मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]