Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ो के गांव गांव तक पहुंचेगा कौशल विकास रथ, कमिश्नर दीपक रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रथ

राज्य के अंदर कौशल विकास को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आज कौशल विकास रथ निकाला गया। जिसको हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कौशल विकास के जरिए तराई से लेकर पहाड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में युवा वर्ग को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार से जोड़ना सरकार का मकसद है।

ऐसे में युवा जो कौशल विकास के जरिए रोजगार से जुड़ना चाहते हैं, सबसे अधिक पर्यटन के क्षेत्र में युवा कौशल विकास ट्रेनिंग ले रहे हैं, कौशल विकास का रथ पिथौरागढ़ के सीमा क्षेत्र धारचूला तक जाकर वहां के युवाओं को कौशल विकास से जुड़ने के बारे में प्रेरित करेगा, जिसमें कौशल लोगों द्वारा उनको जागरूक किया जाएगा, जिसमें संबंधित क्षेत्र में आईटीआई के प्रिंसिपल और जिला सेवायोजन अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]