Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान STH में हुई मौत

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई है, घटना सुबह के समय की बताई जा रही है। जब युवती मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने तेज टक्कर मारी, जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, टक्कर मार पर कार चालक मौके से फरार हो गया,

लामाचौड़ चौकी पुलिस ने युवती को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है। युवती नाम आशा है जो पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला की रहने वाली है, वही युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी, पुलिस फिलहाल कार चालक की तलाश में जुट गई है, मौके से कार को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]