Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत नेगी के नेतृत्व में पत्रकारों ने सीएम पुष्कर धामी से की मुलाकात…


स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड ने पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपए अंशदान दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में मिला था। प्रतिनिधिमंडल में टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा ,चमोली प्रेस क्लब के लक्ष्मण राणा, स्टेट प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष सुश्री सुलोचना पयाल, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश भट्ट, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सेमवाल और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
श्री नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फंड में वृद्धि से आर्थिक दृष्टि से कमजोर पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और योजना का दायरा बढ़ने से जरूरतमंद पत्रकारों का कल्याण होगा। संगठन की यह मांग चिर प्रतिक्षित थी और मुख्यमंत्री ने मुक्तहस्त से धनराशि प्रदान कर पत्रकार कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है, इसके लिए श्री धामी साधुवाद के पात्र हैं और पत्रकार बिरादरी उनके इस योगदान को हमेशा स्मरण रखेगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]