Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बोलेरो खाई में गिरी, एक मौत, 5 को SDRF ने किया रेस्क्यू (वीडियो)

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक बोलेरो गाड़ी भवाली थानान्तर्गत खैरना के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ ने 5 घायलों को रेस्क्यू किया। शव पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आज 13 नवम्बर 2023 को जनपद नैनीताल, चौकी खैरना से सुबह सवा चार बजे सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे, जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे, जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा सुबह के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृत वक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की शिनाख्त छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। घायलों में सूरज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, जितेंद्र पुत्र रामसिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, हरीश कुमार, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़ शामिल है। जिसमें एक घायल का नाम पता नहीं चल पाया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]