Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- तिकोनिया में गोली चलाने वाले हेमंत को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल…

हल्द्वानी में तिकोनिया के पास युवक पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 27 नवंबर को कोटाबाग के रहने वाले उमेश बिष्ट पर एक युवक ने गोली चलाई थी, इसके बाद उमेश के परिजनों ने कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा भी दर्ज कराया था, पुलिस ने मामले की जांच की और इस मामले में पुलिस ने उमेश पर गोली चलाने वाले हेमंत बिष्ट उर्फ ‘डब्बू’ पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे आज टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

हेमंत बिष्ट तिकोनिया का ही रहने वाला है, उसके पास से पुलिस को 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है, सूत्रों से यह बताया जा रहा है आरोपी हेमंत बिष्ट उर्फ डब्बू नेगी ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। ब्याज के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डब्बू को गिरफ्तार कर लिया, और न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]