Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सड़क हादसे में घायल स्कूली छात्रा के लिए देवदूत बनकर आए यह सीपीयू के जवान, तत्काल पहुंचाया अस्पताल

हल्द्वानी में सीपीयू के जवानों ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा जो सड़क हादसे में घायल हो गयी थी, उसको आज समय रहते हुए अस्पताल में भर्ती कराया और उत्तराखंड पुलिस के मित्रता, सेवा सुरक्षा के स्लोगन को साकार किया। हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एफटीआई के पास स्कूल से साइकिल चलाकर घर को जा रही छात्रा को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी,

जिसमें छात्रा को गंभीर रूप से चोट आई है। वही मौके पर तत्काल पहुंचे सीपीयू के जवान रोहित सिंह और हेड कांस्टेबल परमजीत ने तत्काल छात्र को सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया और डॉक्टर द्वारा छात्रा का इलाज किया गया, वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी, जब सीपीयू के जवानों ने छात्रा से बातचीत की तो उसने बताया कि वह इंदिरा नगर रहती है और जीजीआईसी में हाईस्कूल में पड़ती है,

फिलहाल छात्रा सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल के वार्ड में भर्ती है और उसकी दवाइयां उपलब्ध करा दी गई थी। सीपीयू के जवान ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के साथ-साथ अक्सर मानवता से जुड़े सराहनीय कार्य करते रहते हैं, ऐसे में आज एक बार फिर से उन्होंने अपने फर्ज को निभाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]