Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा के इस पदाधिकारी पर महिला से छेड़छाड़ मामले में मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani news- भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लालकुआं, बिन्दूखत्ता के मंडल मंत्री की घिनौनी हरकत बिंदुखत्ता के घोडांनाला निवासी महिला के घर में घुसकर तमंचे कि नोक पर कि छेडछाड कि कोशिश की गई, मामले की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप में भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता के मंडल मंत्री भूपेंद्र पाठक उर्फ भाई जी ने तमंचे की नोक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ की है।

साथ ही शोर मचाने पर की महिला के साथ मारपीट की गई, भारतीय जनता पार्टी बिन्दूखत्ता के मंडल मंत्री निवासी संजय नगर बिंदुखत्ता के खिलाफ पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार लगाई है, वही भाजपा पदाधिकारी धमकी देने के बाद से फरार है। भाजपा पदाधिकारी द्वारा छेडछाड व मारपीट की तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने बताया, बिन्दूखत्ता कि एक महिला ने देर रात एक तहरीर दी है, जिसके आधार पर भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]