Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत इस बड़ी लापरवाही पर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी….

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने हल्द्वानी की कई अंदरूनी सड़कों का निरीक्षण किया है जहां गड्ढे अभी भी बने हुए हैं नवीन मंडी के पास आरडब्लूडी द्वारा 5 लाख रुपए बजट भी सड़क के लिए पास हुआ था लेकिन वहां पर कोई सड़क नहीं मिली है और पूरी तरह से गड्ढे दिख रहे हैं जबकि पूर्व में गड्ढे भरने को लेकर डेड लाइन भी तय किए गए थे।

ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों की पूरी तरह से जवाबदेही तय होगी और उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा वहीं सड़कों के निरीक्षण के बाद कमिश्नर दीपक रावत नया बाजार पहुंचे जहां पर रविवार को देर रात चार दुकानों में आग लग गई थी पास में बने फायर हाइड्रेंट का मौके पर नहीं चलने पर उन्होंने फायर विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों से जवाब तलब किया है उन्होंने कहा फायर हाइड्रेंट आग वाले दिन मौके पर नहीं चल पाया जिसके चलते आग ने विकराल रूप धारण किया भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा से ना हो और फायर हाइड्रेंट कामयाब हो इसको सुरक्षित करना बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]