Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के पक्ष में महिलाओं ने दमूवाढूंगा क्षेत्र में किया जनसम्पर्क।

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने आज वार्ड 35 (दमुवाढूंगा) में जनसंपर्क किया। देवखड़ी क्षेत्र से जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत हुयी। देवखड़ी के उपरांत बेड़ी खत्ता, मल्ला प्लॉट, तल्ला प्लॉट आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुये जमरानी कॉलोनी पर आज के जनसंपर्क का समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगो ने सुमित हृदयेश का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश द्वारा दमुवाढूंगा क्षेत्र के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यो हेतु धन्यवाद कहा और इस चुनाव में पूर्ण रूप से साथ और समर्थन देने की बात कही।

भावुक होते हुए सुमित हृदयेश ने कहाँ की दमुवाढूंगा वासियों को लेकर माता जी के जो सपने अधूरे रह गए वो वे हर हाल में पूर्ण करेंगे। हरीश लाल बैध, जगदीश वाणी, जग्गा प्रधान, देवेंद्र लाल, एडवोकेट गोविन्द बिष्ट, हरक सिंह भंडारी, एडवोकेट सोनू, एडवोकेट मोहन चंद्र, विजय चंद्र, हरीश आगरी, राजेन्द्र बिष्ट, गणेश टम्टा, मुकेश आर्य, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, दीपा टम्टा, सीमा लोहनी, मीना पवार, पुष्पा देवी, हेमा देवी, संगीता, शांति कोरंगा, चंदन भाकुनी, रवि आर्य आदि ने अलग अलग क्षेत्रो में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम में सुमित हृदयेश का सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]