Connect with us

आध्यात्मिक

2 दिन में इतने भक्तों ने किए बाबा के दर्शन, यहाँ फुल हो गई बुकिंग…

उत्तराखंड के चारों धामों के दर्शन करने के लिए हाई कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद तीर्थ यात्रियों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्रा शुरू करने के दो दिन में ही लगभग 42 हजार ई-पास जारी किए जा चुके हैं। वहीं यात्रा शुरू होने से केदारनाथ धाम के लिए वीकेंड और नवरात्रों पर दर्शन के लिए बुकिंग फुल हो गई है। दो दिन में चारों धामों में 2500 से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से ई-पास जारी किए जा रहे हैं। जिसके बाद ही चारधामों में दर्शन की अनुमति है। अब तक बोर्ड की ओर से 42 हजार से अधिक ई पास जारी किए जा चुके हैं। चारों धामों के लिए 15 अक्तूबर तक एडवांस बुकिंग कर यात्री ई-पास प्राप्त कर सकते हैं।

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि चारधाम के दर्शन करने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। केदारनाथ धाम के लिए वीकेंड और नवरात्रों पर अवकाश के दिनों में एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों पर प्रतिदिन के हिसाब से तय यात्रियों की संख्या के आधार पर ई-पास जारी किए जा रहे हैं। चारों धामों में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर तीर्थ यात्री दर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]