Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली : हेलंग मारवाड़ी के पास पहाड़ से आया भारी मलवा,मजदूरों ने भागकर बचाई जान(वीडियो)

जोशीमठ निर्माणाधीन हेलंग मारवाड़ी बाईपास में भारी भूस्खलन, पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरका ,मजदूरों ने भाग कर बचाई जान, एक मशीन हुई क्षतिग्रस्त
जोशीमठ नगर से 12 किलोमीटर पहले निर्माणाधीन 5 किलोमीटर लंबे हेलंग मारवाड़ी बाईपास के निर्माण में लगी एजेंसी के द्वारा सड़क निर्माण हेतु किए जा रहे ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ी आसपास की पहाड़ी लगातार कच्ची होती जा रही है , जिस कारण से बाईपास निर्माण के आसपास भूकटाव बढ़ने लगा है , वीडियो 12 अक्टूबर का बताया जा रहा है जब सड़क निर्माण में लगे दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे कि पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा धरहरा कर नीचे आ गिरा। गनीमत रही की कार्य कर रहे मजदूर इसकी चपेट में नहीं आए, सभी ने भाग कर अपनी जान बचाई । पहाड़ी दरकने के कारण एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार सड़क निर्माण में लगी एजेंसी गुपचुप ब्लास्टिंग कर रही है जिस कारण से सेलंग और जोशीमठ नगर में एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]