Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कैदियों के साथ किया योग अभ्यास…

आज योगी आशुतोष आदि शंकराचार्य वैदिक फ़ाउंडेशन के सानिध्य मे दसवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हरिद्वार जिला कारागार मे मनाया गया इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सिविल जज श्रीमती सिमरनजीत कौर अध्यक्षता जेल अधीक्षक मनोज आर्य व संचालन राजेश रस्तोगी ने किया कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि आत्म योगी रामविशाल दास जी महाराज प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव चौधरी योगी नवीन जोशी आचार्य हर्षवर्धन व डॉ श्रद्धा उपस्तिथ रहे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आशुतोष ने कहा की योग ने भारत को अलग पहचान दी है और भारत का गौरव बढ़ाया है जहाँ दुनिया की विकसित देश भोगवादी हो कर ख़ुद को भूले बैठे है वही आज योगवादी भारत दुनिया को दिशा दे रहा है योगी ने कहा की योग तन मन ही नहीं अपितु आत्मा तक को ताक़त देता है और मनुष्य में आगे बढ़ने की ललक पैदा करते है स्वस्थ समाज के लिए ताक़तवर नागरिक बने रहना चाहिए योग समाज की दशा और दिशा ठीक करता है

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज सिमरनजीत कौर व कार्यक्रम अध्यक्ष जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा की योग भारत की आत्मा है योग केवल तन के लिए ही नही अपितु मन के लिए भी लाभदायक है योग जीवन जीने की कला है और हम सभी को प्रत्येक दिवस कुछ देर अपने को देते हुए योग ज़रूर करना चाहिए योग की ताक़त योग करने के बाद पता चलती है सूर्य नमस्कार से ले कर अलोम विलोम तक इंसान के लिए बेहद ज़रूरी है

कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी व समाज सेवी राजेश रस्तोगी ने कहा की योग दर्शन है और जीवन की सफलता का आधार है भारतीय संस्कारी का एक मुख्य बिन्दु योग है और हमारी योग परम्परा का लोहा मानते हुए दुनिया ने इसको स्वीकारा और आज योग अंतर्राष्ट्रीय पहचान बन गया है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्मयोगी रामविशाल दास व योगी नवीन जोशी ने कहा की योग इंसान को मज़बूत बनाता है अन्दर से भी और बाहर से भी और जिस देश का इंसान मज़बूत वो समाज और देश भी मज़बूत होता है

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]