Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भ्रष्टाचार पर सीएम पुष्कर धामी का कड़ा प्रहार : भुवन भट्ट

Haldwani news भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया की सूबे में इन दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड पर हैं। लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों को निलंबन तक की कार्रवाई की जा रही है। मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा की सीएम पुष्कर धामी द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं बख्शी जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी शासन और विजिलेंस के रडार पर हैं। उन्होंने कहा की एक दिन पूर्व राज्य कर विभाग के अधिकारियों की निलंबन की कार्रवाई यही दर्शाती है की किस तरह से धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर खड़ी है। धामी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों से देवभूमि के विकास की नीव रखी जानी है।

जिला मीडिया प्रभारी ने बताया की धामी सरकार प्रदेश के युवाओं से बुजुर्गो तक सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। वही उन्होंने कहा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पूर्व में भी की गई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही विजिलेंस को भी सीएम द्वारा निर्देशित किया गया है की हर भ्रष्टाचारी अधिकारी हो या कर्मचारी उसे जेल की सलाखों के पीछे धकेलने का कार्य करें। ताकि देवभूमि उत्तराखंड भ्रष्टाचार मुक्त हो।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]