Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला का अश्लील वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज…

Haldwani news हल्द्वानी के बनभूलपुरा में महिला का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मकान मालिक के पुत्र ने बाथरूम में महिला किराएदार का मोबाइल पर वीडियो बना लिया। महिला ने उसकी गंदी हरकत पर उससे कहा तो उसमें महिला के साथ ही मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला का कहना है कि वह पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है।

यह मामला 4 मई का है जब वह सुबह करीब 10 बजे अपने बाथरूम में थी, तभी चुपके से मकान मालिक के पुत्र शेर अली ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगा। इस दौरान महिला ने उक्त व्यक्ति को वीडियो बनाते हुए देख लिया, जिसके बाद महिला के विरोध करने वह व्यक्ति उल्टा महिला से मारपीट करने लगा।

पुलिस से शिकायत करते हुए महिला का कहना है कि इस बारे में उसने शेर अली से कहा तो वह मेरे साथ ही गालीगलौज व मारपीट करने लगा। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी। इधर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]