Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- आतिशबाजी के साथ शहरवासियों ने मनाया दीपोत्सव, मेयर जोगेंद्र रौतेला बोले हर जगह हैं राम

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में उत्साह का माहौल है। हल्द्वानी में प्रभु श्रीराम के भक्ति में सुबह से ही लोग धार्मिक आयोजन कर रहे हैं। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आज श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर शाम के समय दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के द्वारा बड़ी संख्या में दीप जलाए गए, क्योंकि आज प्रभु श्री राम अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हुए हैं। आज दीपावली की तरह इस पर्व को मनाया जा रहा है।

हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला भी इस पावन मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा आज पूरा सनातन धर्म प्रफुल्लित है क्योंकि उसके आराध्य प्रभु श्री राम मुख्य स्थान पर विराजमान हो गए हैं। आज प्राण प्रतिष्ठा की सुबह से ही लगातार पूरे हल्द्वानी शहर में भक्तिमय वातावरण है। हर कोई प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन है। जगह-जगह सुंदरकांड और भंडारे आयोजित किये जा रहे हैं। ऐसे में हल्द्वानी रामलीला मैदान में भी दीपोत्सव करके दीपावली मनाई जा रही है और आतिशबाजी भी की जा रही है।

500 सालों की कठिन तपस्या त्याग और बलिदान की बदौलत आज रामलला अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हुए हैं, जो हर किसी सनातनी के लिए गर्व का पल है,जिसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मेयर जोगेन्द्र रौतेला ने कहा प्रभु श्रीराम कण कण में बसे हैं और वह हर किसी के राम है, और वह हर जगह विराजमान है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]