Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर चोर, पीड़ित दुकानदार ने लगाई पुलिस से गुहार

Haldwani news हल्द्वानी में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस कोई सार्थक कदम उठाती नहीं दिख रही है। इससे चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और जनता दहशत के साये में जीने को विवश है। इस क्रम में चोरों ने एक और दुकान में धावा बोलकर वहां से सामान पर हाथ साफ कर दिया।

मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार टीपीनगर चैकी क्षेत्र के देवलचैड़, पंचायत घर के पास मोहन सिंह की बजवाल ट्रेडर्स नाम से मूर्ति व बर्तनों की दुकान है। जिसमें 18 सितम्बर की प्रातः चोरों ने धावा बोल दिया। यह घटना पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक व्यक्ति दुकान से बर्तनों को निकाल कर गाड़ी में रखता दिख रहा है। चोरी किए गये बर्तनों की कीमत हजारों रूपये बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]