Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सावधान… फ्री में पेट्रोल डलवाकर फरार हो जाते हैं ये बुलेट सवार युवक, CCTV में कैद…

हल्द्वानी में बुलेट सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर तेल भरने के बाद फरार हो जा रहे हैं। ऐसी घटना हल्द्वानी में दो बार हो गई है। नेशनल फ्यूल सेंटर रामपुर रोड में बुलेट सवार दो युवकों ने तेल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गए, तो वही आज गुरु नानक पेट्रोल पंप नैनीताल रोड पर भी इन दोनों बुलेट सवारो ने बुलेट में तेल भरवाने के बाद सीधे फरार हो गए।

जिनकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, पर्वतीय पेट्रोल पंप संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा नए साल के मौके पर पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नही दिखाई नही दे रहा, जिसके चलते पर्वतीय पेट्रोल पंप संगठन में रोष व्यपात है उन्होंने बताया बुलेट में नंबर प्लेट भी नहीं लगी है, ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि बिना नंबर प्लेट के पेट्रोल पंप में तेल भरवाने वाले बुलेट में युवक कौन है। ऐसे में पर्वतीय पेट्रोल पंप संगठन ने इन दोनों युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]