Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बैठक के दौरान लगाई अधिकारियों की फटकार, देखिए वीडियो

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल जिले में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर कुछ अधिकारी सही जानकारी नहीं दे पाये, जिसको लेकर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई और कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों को बायपास ना करें।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि करीब चार दर्जन विभाग ऐसे हैं, जिनमें केंद्र सरकार के द्वारा एक बड़ा बजट आ रहा है, और यह जानना जरूरी है कि दिशा की बैठक में जो दिशा निर्देश विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए गए थे, उन पर अभी तक कितना काम हुआ है, और उनका स्टेटस रिपोर्ट क्या है।

लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सिंचाई विभाग में कितना काम हुआ है और कितना काम बाकी होना है इस पर अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है… केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह भी कहा कि सभी विभाग आपस में संबंध स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करें, जिससे आम जनता की दिक्कत है दूर हो सके योजनाओं की सही जानकारी जनप्रतिनिधियों को विभाग द्वारा मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]