Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – यूसीसी बिल का अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष नवाब ने किया समर्थन…

उत्तराखंड विधानसभा में आज UCC बिल पेश किया गया है। जिसके बाद उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बिल को लाकर महिलाओं के अधिकार को सुरक्षित करने का काम किया है। इस बिल के आने से मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न और हिंसा में काफी रोक लगेगी। किसी को भी इस बिल का विरोध नहीं करना चाहिए वो प्रदेश हित में लाये गए इस बिल का पूरी तरह से स्वागत करते हैं। मुस्लिम समाज के साथ ही अन्य महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। नवाब ने कहा कि जिस तरह तीन तलाक मामले में केंद्र सरकार ने कानून बनाकर महिलाओं को उनका हक दिलाया है उसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड ड्राफ्ट को सदन के पटल पर रखकर इतिहास बनाया है इस बिल के आने से महिलाओं को उनके सभी अधिकार मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]