Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- परिवहन निगम की वोल्वो और ट्रक में टक्कर, मची अफरा-तफरी, मौके पर टीपी नगर चौकी इंचार्ज

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर पंचायत घर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की वोल्वो बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दोनो वाहनों के टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, और आसपास के लोग घटनास्थल पर तुरंत जमा हो गए। फिलहाल बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद टीपी नगर चौकी के इंचार्ज दीपक बिष्ट और पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। चौकी इंचार्ज के निर्देश पर यातायात को सुचारू किया गया ताकि रास्ते में फंसे अन्य वाहनों को गुजरने में कोई समस्या न हो। मौके पर स्थिति को सामान्य कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]