Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रमजान के पवित्र महीने में यहां आयोजित की गई रोजा इफ्तारी पार्टी…

हल्द्वानी शहर में रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ्तार का आयोजन कई जगहों पर किया जा रहा है। जिसमें सभी धर्मों के लोग रोजा इफ्तारी में शामिल हो रहे हैं और राज्य और देश के अमन-चैन की दुआएं कर रहे हैं, ऐसे में आज टनकपुर रोड स्थित वार्ड नम्बर 14 जैम फैक्ट्री के पास में 16वे रोजा के दिन शाम को 6:38 पर रोजा इफ्तारी का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, पार्षद महेश चंद्र, फैजान, दानिश खान, जैन खान, पूर्व सभासद दिनेश सिंह, चौहान, शानू वारसी, ताजीम (वावा), खालिद खान, रमिज खान, अनस, उवेज़ समेत कई लोग शामिल रहे। रोजा इफ्तारी में व्यवस्था महेंद्र जसवाल की तरफ से थी, 500 लोगो ने एक साथ रोजा इफ्तारी में शामिल हुए और सभी ने कौमी एकता का पैगाम देते हुए हल्द्वानी शहर पूरे राज्य और देश के लिए अमन और चैन की दुआएं मांगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]