Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्रस्तावित रिंग रोड़ को लेकर दोबारा होगा सर्वे, प्रशासन और PWD के अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हल्द्वानी में रिंग रोड को लेकर प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोगों द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध के बाद अपनी स्थिति को स्पष्ट किया। एसडीएम परितोष वर्मा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में चार फेज में बनने जा रही रिंग रोड का सर्वे किया गया जिसमें लोगों से आपत्तियां मांगी गई थी जिसमें 181 आपत्ति दर्ज की गई हैं जिसके बाद लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 45 मीटर चौड़ाई वाली रिंग रोड की सड़क अब 30 मीटर की चौड़ाई की बनाई जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा पांच अन्य विकल्पों पर विचार हो रहा है । इन सभी विकल्पों का सर्वे अगले दो महीना में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर रिंग रोड को लेकर आगे फैसला लिया जाएगा। फिलहाल लोगों को रिंग रोड को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियां में नहीं पढ़ना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]