Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- (छात्र संघ चुनाव) रश्मि लमगड़िया ने अध्यक्ष बन रच डाला इतिहास, एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों को चटाई धूल…

Haldwani news कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी में पहली बार अध्यक्ष पद पर किसी महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की है, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही रश्मि लमगड़िया ने एबीवीपी और एनएसयूआई की प्रत्याशी को करारी शिकस्त देकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले एमबीपीजी कॉलेज अध्यक्ष बन गई है, रश्मि ने 1294 की बढ़त से जीत हासिल की है।निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया 2647 वोट लेकर आई तो एवीबीपी के कौशल बिरखानी को 1353 वोट मिले, एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 470 वोट मिले,

एनएसयूआई प्रत्याशी सूरज भट्ट शुरुआत से ही रेस में नही थे, पहली बार एमबीपीजी कॉलेज में महिला अध्यक्ष बनकर रश्मि ने इतिहास रच डाला है, ऐसे में हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा संगठन और सरकार ने पूरी ताकत लगा रखी थी, इन सभी ताकतों को दरकिनार करते हुए रश्मि लमगड़िया छात्र संघ की अध्यक्ष बन गई हैं। रश्मि ने अपनी जीत का श्रेय अपने समर्थकों और एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों को से दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]