Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – जल्द मिलेगी बनभूलपुरा में हिंसा में प्रभावित पत्रकारों को राहत, डीजी सूचना से मिले विश्वजीत नेगी…

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री आदरणीय विश्वजीत नेगी जी के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी जी से पत्रकारों के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। विगत 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के दौरान पत्रकारों के घायल किए जाने, व उनके कैमरे, मोबाइल और वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने व वाहनों को जला देने के मामले में उचित मुआवजे दिए जाने के लेकर महानिदेशक सूचना से पुरजोर पैरवी की। इस दौरान श्री तिवारी जी ने जल्द ही प्रभावित पत्रकारों के लिए उचित राहत दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों के विभिन्न अन्य मसलों पर भी सूचना महानिदेशक श्री तिवारी जी से विस्तार से वार्ता हुई। शिष्टमंडल में प्रदेश महामंत्री श्री विश्वजीत नेगी, नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, प्रदेश सचिव हरीश मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि नारायण अग्रवाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]