Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहरा को संभागीय परिवहन प्राधिकरण में मिली यह जिम्मेदारी

उत्तराखंड शासन ने विनोद मेहरा एवं सूरज प्रकाश तिवारी को संभागीय परिवहन प्राधिकरण हल्द्वानी का गैर सरकारी सदस्य नामित किया है । गौरतलब है सूरज प्रकाश तिवारी वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख के दायित्व का निर्वहन रहे हैं। वहीं विनोद मेहरा पूर्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद बिगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी निभाने के साथ वर्तमान में नैनीताल जिले में सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं,

सदस्य नामित होने पर उन्होंने आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुझाव संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में रखने और उनको धरातल पर उतारने के निष्पक्ष एवं ईमानदार प्रयास करने की बात कही है। शासन द्वारा देहरादून , अल्मोड़, पौड़ी गढ़वाल समेत हल्द्वानी संभागीय परिवहन प्राधिकरण के गैर सरकारी नामित सदस्यों की घोषणा पर हर्ष जताते हुए जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट ,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ,मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र रौतेला ,विधायक बंशीधर भगत , पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, गजराज बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , हेमंत द्विवेदी , विकास भगत ,महामंत्री नवीन भट्ट , रंजन बर्गली ,नितिन राणा ,कमल नयन जोशी , प्रमोद तोलिया , कमल पांडे , प्रताप बोरा ने शुभकामनाये दी है ।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]