Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एसडीएम मनीष ने किया इस विभाग का औचक निरीक्षण, अधीक्षण अभियंता मिले नदारद

हल्द्वानी में एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने एनएच लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में औचक छापेमारी की, इस दौरान अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय से नदारद मिले, एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया की कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश के बाद आज उनके द्वारा एनएच, लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की गई।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय ऑफिस से नदारद मिले, इस संबंध में रिपोर्ट कुमाऊं कमिश्नर को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही कुमाऊं कमिश्नर आगे की कार्रवाई करेंगे, एसडीएम मनीष कुमार सिंह का कहना है कि सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर हो, जिससे आम लोगों की समस्याओं का हल निकल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]