Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- स्कूटी चोरी कर भाग रहा युवक रपटा, सीसीटीवी में कैद…

Haldwani news शहर के व्यस्तम चौराहे पटेल चौक के पास से शाम को एक स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी चोर कुछ दूर जा कर रपट भी गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे हिम्मतपुर गौलापार निवासी श्याम तिवारी अपने मित्र पवन मेडिकोज के संचालक पवन बिष्ट से मिलने की लिए उनके मेडिकल स्टोर पर स्कूटी से पहुंचा।

दोनों मित्र दुकान के अंदर चले गए। दो मिनट बाद जैसे ही दुकान से बाहर आए तो स्कूटी गायब हो गई। तभी लोगों के चिल्लाने की आवाज सूनी तो वह दुकाने से थोड़ा आगे आए। तब उनको मालूम हुआ की उनकी स्कूटी एक चोर उड़ा ले गया। स्कूटी दौड़ाते वक्त व हड़बड़ी में वह कुछ दूरी पर रपट गया और फिर से स्कूटी लेकर भाग गया। पीडित श्याम ने मामले की लिखित शिकायत मंगलपड़ाव चौकी में की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]