Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- दुःखद… स्वतंत्र पत्रकार व व्यापारी राजन नागपाल का हृदय गति रुकने से निधन…

Haldwani news- हल्द्वानी मटर गली के युवा व्यापारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी व स्वतंत्र पत्रकार राजन नागपाल का देर रात निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से स्वतंत्र पत्रकार राजन नागपाल का निधन हुआ है।

उनकी मटर गली में व्यापारिक प्रतिष्ठान भी था और हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के राजन हमेशा समाज में मदद को आगे आते थे। कोविड-19 के दौरान भी उन्होंने अपनी सामाजिक भूमिका निभाई। एक हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति को खोने से आज हर किसी को दुख है। शहर के समस्त पत्रकारों ने भी राजन नागपाल के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार शाम 3 बजे उनकी शव यात्रा राजपुरा मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]