Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन फिटनेस सेंटर का किया निरीक्षण…

आज संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरदेव सिंह के द्वारा सहायक संभागीय अधिकारी श्री वीके सिंह , आर आई टेक्निकल श्री अजय गुप्ता के साथ एटीएस सेंटर बेलबाबा का संयुक्त निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कुछ वाहनों के पर नियमानुसार रिफ्लेक्टिव टेप, इंडिकेटर न लगे होने और टायर सही नहीं होने के कारण उनकी फिटनेस न करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एटीएस इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि वाहनों का नियमानुसार सही ढंग से परीक्षण करने के बाद ही वाहनों को फिटनेस जारी की जाए । वाहनो के टायर के साथ-साथ यांत्रिक स्थिति ठीक हो। वाहनो पर एच एस आर पी, लाइट, इंडिकेटर , रिफ्लेक्टिव टेप लगी हो। इस निरीक्षण के दौरान संस्थान प्रभारी को यह भी निर्देशित किया गया कि संस्थान के अंदर और बाहर फिटनेस फीस की निर्धारित संशोधित दरों को चस्पा किया जाये और निर्धारित फीस ही प्राप्त की जाए। वाहन स्वामियों/चालकों के साथ अनुशासित और सद् व्यवहार किया जाए और उन्हें आवश्यक जन सुविधाओं का उपलब्ध कराई जाए।

डॉ गुरदेव सिंह
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी संभाग
दिनांक 20 दिसंबर, 2025

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]