Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – रेंजर गौतम ने वन तस्करों के तोड़े हौसले, खैर की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी में तराई केंद्रीय वन प्रभाग में वन तस्करों के हौसले बुलंद है. वन तस्करों ने वन विभाग को चुनौती देते हुए भारी मात्रा में खैर के पेड़ को काटकर तस्करी कर रहे थे। लेकिन वन विभाग ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बताया जा रहा है कि तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज अंतर्गत देर रात वन तस्कर खैर की पेड काटकर लकड़ी ले जा रहे थे,

इस दौरान वन विभाग की गश्ती टीम ने जंगल से पिकअप वाहन से लकड़ी ले जाते हुए रोकने की कोशिश की तो वन तस्करों ने पिकअप गाड़ी से वन विभाग की गस्ती गाड़ी को को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीन वन कर्मी घायल हुए हैं। इस दौरान वन विभाग की टीम ने मौके पर दो तस्करों को धर दबोचा। जबकि चार तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे।

घटना में डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला, सहित तीन वनकर्मी घायल हुए हैं।वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला देर रात वन कर्मियों के साथ निजी निजी गाड़ी से टांडा रेंज में गस्त कर रहे थे इस दौरान हल्द्वानी- रुद्रपुर के टांडा रोड पर जंगल किनारे तस्कर बेशकीमती खैर की लकड़ी को पिकअप गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे जहां रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पिकअप गाड़ी से गश्ती दल की गाड़ी को टक्कर मार दी,

जिसमें तीन वन कर्मी घायल हुए हैं. इस दौरान मौके पर लखविंदर सिंह और किशन विश्वास निवासी दिनेशपुर दो तस्करों को मौके से धर दबोचा गया. जबकि मौके से चार तस्कर भागने में कामयाब हुए.उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है इसके अलावा तस्करी का मुख्य आरोपी सोनू निवासी गदरपुर नाम के तस्कर का नाम सामने आया है,

जिसकी तलाश की जा रही है.गौरतलब है कि एक माह पहले भी तराई केंद्रीय वन प्रभाग अंतर्गत लकड़ी तस्करों और वनकर्मियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई थी जिसमें गोली लगने से रेंजर सहित कई वन कर्मी घायल हुए थे हुए थे. एक बार फिर से वन तस्करों ने वन विभाग को चुनौती दी है. लेकिन वन विभाग तस्करों मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया. वन विभाग में मौके पर एक पिकअप वाहन सहित लाखों रुपए की खैर की लकड़ी बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]