Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बारिश ने मचाया तांडव, कलसिया नाले के किनारे 150 लोगों को किया रेस्क्यू… मनीष, ऋचा और पंकज ने संभाला मोर्चा

हल्द्वानी में तीन घंटे की मूसलाधार बरसात ने शहर में तांडव मचा दिया। जगह-जगह जलभराव और बरसाती नहर ओवरफ्लो होने से कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। खासकर काठगोदाम के कलसिया नाले के कहर ने लोगों को डरा कर रख दिया है, सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल वहां पर फंसे 150 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

साथ ही डर के साए में आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया, पहाड़ों में हो रही बारिश से गौला नदी में भारी पानी आया है, जिसके बाद बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं, वही कलसिया नाले से घरों को भारी नुकसान हुआ है, अभी तक दो मकान क्षतिग्रस्त बताएं जा रहे हैं, जबकि अभी किसी तरह की कोई जानहानि नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय भी शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण में जुटे हैं।

एसडीएम मनीष कुमार ने अपील की है कि अनावश्यक लोग घरों से बाहर न निकले और जहां नदी नालों के किनारे लोगों को कोई समस्या है तो वह तत्काल कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें, जिससे तत्काल उन तक मदद पहुंचाई जा सके, साथ ही पुलिस प्रशासन भी अनाउंसमेंट कर रहा है, की लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें। वही नगर निगम की टीम भी शहर में जल भराव को कम करने के लिए नहरों के ओवरफ्लो को कम करने का काम कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]